फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 30 को अयोध्या में पीएम का दौरा, गोंडा में भी आने-जाने वाले वाहनों का रूट बदला

Thu, 28 Dec 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या में 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर जिले की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया। शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार शाम छह बजे तक पुलिस ने ए, बी और सी रूट प्लान तैयार किया है। ऐसे में अयोध्या, बस्ती, संतकबीरनगर और गोरखपुर को नवाबगंज से होकर जाने वाले वाहनों दर्जीकुआं पुलिस चौकी से मनकापुर-मोतीगंज मार्ग होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि दर्जीकुआं से झिलाही रेलवे क्राॅसिंग से होते हुए मनकापुर उतरौला रोड से डुमरियागंज जा सकेंगे। दर्जीकुआं से मोतीगंज-मनकापुर मार्ग से होते हुए मसकनवा बाजार, बभनान जा सकेंगे। बस्ती जाने वाले वाहनों के लिए मनकापुर-कोल्हमपुर मार्ग होते लोलपुर पुल से होकर जा सकेंगे। अयोध्या में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर रूट ए, बी और सी प्लान तैयार किया गया है।
दर्जीकुआं से नवाबगंज पहुंचने वाले वाहनों को कोल्ड स्टोर तिराहा नवाबगंज से तरबगंज, परसपुर, करनैलगंज होते हुए जरवल रोड, बाराबंकी के रास्ते लखनऊ जा सकेंगे। बलरामपुर और श्रावस्ती से गोंडा के रास्ते अयोध्या जाने के लिए उतरौला-मनकापुर मार्ग से कोल्हमपुर होते हुए लोलपुर की तरफ जाएंगे। वहीं प्रधानमंत्री के आवागमन के दौरान दो घंटे पूर्व मार्ग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। नवाबगंज-तरबगंज व परसपुर मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में रगड़गंज पुलिस चौकी से गोंडा की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सरयू पुल से नहीं निकल सकेंगे वाहन
30 दिसंबर दोपहर एक से चार बजे तक सरयू पुल से वाहन नहीं निकल सकेंगे। हालांकि, इमरजेंसी सेवा के लिए कोई रोक नहीं रहेगी। वहीं इसके अतिरिक्त अन्य तरह के वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें