फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ आया पीएमएस व डीपीए

Fri, 16 Aug 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 मेडिकल कॉलेज में धरने पर बैठे डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में शुक्रवार को भी स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहीं। मेडिकल कॉलेज में धरने पर बैठे रेजिडेंट डॉक्टरों के समर्थन में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) व डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (डीपीए) भी आ गया। पीएमएस ने अध्यक्ष डॉ. जय गोविंद व डीपीए के अध्यक्ष सालिगराम त्रिपाठी ने धरने पर बैठकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं। 15 अगस्त के अवकाश के बाद शुक्रवार को अस्पताल खुलने पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन अधिकांश ओपीडी बंद रहीं। पीएमएस के कुछ डॉक्टर काली पट्टी बांधकर ओपीडी में उपचार करते रहे। वहीं, डॉक्टरों की हड़ताल की जानकारी होने पर अधिकांश मरीज बिना इलाज कराए ही लौट गए। शहर के रानीजोत से आई पिंकी देवी को सर्जन से उपचार कराना था, लेकिन सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के धरने पर बैठे होने के कारण बैरंग लौटना पड़ा। इसी प्रकार 500 से अधिक मरीजों को बिना उपचार कराए ही लौटना पड़ा। धरने में ‘वी वांट जस्टिस व सेफ्टी नहीं तो ड्यूटी नहीं’ के नारे गूंजते रहे। डॉक्टरों के समर्थन में नर्सिंग स्टाफ भी आ गईं, जिससे वार्डों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पांचवें दिन धरने की अगुवाई कर रहे जेआर डॉ. राकेश तिवारी व डॉ. निहारिका द्विवेदी ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में आवास दिया जाए। अस्पताल में पुलिस चौकी का निर्माण कराया जाए। कोलकाता की घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। डॉक्टर सुरक्षा सेल का गठन किया जाए। इस दौरान डॉ. रमेश पांडेय, डॉ. आयुषी सरदाना, डॉ. मिथिलेश, डॉ. श्रुति गुप्ता, डॉ. अनिल, डॉ. पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रेनी डॉक्टर हत्याकांड के विरोध में शनिवार को निजी डॉक्टरों की भी राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. एसके मिश्र ने बताया कि 17 अगस्त की सुबह छह बजे से 18 अगस्त की सुबह छह बजे तक निजी डॉक्टरों की ओपीडी बंद रहेगी। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। आईएमए के आह्वान के बाद शनिवार को जिलेभर में करीब 150 डॉक्टरों की ओपीडी 24 घंटे के लिए ठप रहेगी।
मृत ट्रेनी डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए शनिवार को गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। सुबह 10 बजे सभी संगठनों के डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मेडिकल कॉलेज से पैदल मार्च निकालकर गांधी पार्क पहुंचेंगे। यहां दो मिनट मौन रखकर मृत डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें