विश्नोहरपुर। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को नवाबगंज में फीता काटकर पीएम जन औषधि केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सस्ती व उपयोगी दवाएं उपलब्ध कराने की सरकार की यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए वरदान है।
केंद्र से 30 से 80 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं मिलेंगी, जिससे आम जनता को बड़ा फायदा होगा। इससे पहले केंद्र संचालक बृजेश तिवारी ने पूर्व सांसद का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. सत्येंद्र सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. राम मोहन सिंह, राजेश तिवारी, जितेंद्र तिवारी और अशरफी लाल तिवारी आदि मौजूद रहे।