फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जेई के खिलाफ धानेपुर में उपभोक्ताओं ने खोला मोर्चा

Wed, 08 Jul 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर। तरबगंज के अवर अभियंता सुरेश कुमार के निलंबन की वापसी की मांग को लेकर जहां जिला मुख्यालय पर जूनियर इंजीनियर धरना दे रहे हैं, वहीं धानेपुर विद्युत उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं ने संबंधित जेई के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कई मांगें उठाईं।
विज्ञापन


मंगलवार को धानेपुर कस्बा निवासी प्रदीप शुक्ल के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र परिसर में धरना दिया। उनका आरोप है कि भीषण गर्मी में फॉल्ट, ट्रांसफार्मर जलने और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं का समय पर समाधान नहीं किया जाता। जेई और एसडीओ के उपकेंद्र पर नियमित रूप से नहीं बैठने तथा आपूर्ति बाधित होने पर फोन तक नहीं उठाने का भी आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने नगर पंचायत क्षेत्र में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति, खुले ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाने, आंधी के बाद बाधित रही आपूर्ति अवधि का बिजली बिल और सरचार्ज माफ करने, सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों को हटाने तथा बार-बार ट्रांसफार्मर जलने वाले गांवों में अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शाम तक विभाग का कोई अधिकारी उनका मांगपत्र लेने नहीं पहुंचा। धरने को समर्थन देने पहुंचे महंत संत छोटे बाबा ने उपभोक्ताओं की मांगों को जनहित से जुड़ा बताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। धरने में रामबरन पांडेय, अनिल कुमार, जगदंबा सोनी, प्रशांत तिवारी, पवन कुमार, शाहान अख्तर राईनी, शुभम गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें