फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी व शास्त्री के आदर्शों पर चलने का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
गोंडा में जयंती पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर मार्ल्यापण करते डीएम डॉ. नितिन - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए मनाई गई। इस अवसर पर सभी सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालयों तथा शैक्षिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए लोगों ने संकल्प लिया। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव द्वारा आयुक्त कार्यालय में तथा जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल द्वारा कलेक्ट्रेट में राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही जनपद की ग्राम पंचायतों व नगर निकायों एवं मलिन बस्तियों में सफाई कार्यक्रम तथा जिला कारागार एवं कुष्ठ रोगियों में फल व दवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में अपर आयुक्त प्रशासन केके सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त वीरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, मण्डलीय शासकीय अधिवक्ता वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अधिवक्ता वीर बहादुर सिंह आदि लोगों ने संबोधित करते हुए दोनों महापुरुषों के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इन महापुरुषों के विचारों की आज भी प्रासंगिकता है। समारोह का संचालन अधिवक्ता रामशंकर पांडेय ने किया।
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, सीआरओ आरआर प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के दौरान मुख्य कोषाधिकारी शीमल चन्द्र, अपर उपजिलाधिकारी महेन्द्र कुमार व गुलाम सरवर, प्रशिक्षु एसडीएम कुलदीप सिंह व शत्रुुघ्न पाठक, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नईम अहमद सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं मनकापुर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर विश्व अहिंसा दिवस और शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। आईटीआई परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय में प्राचार्य मेवा लाल की अध्यक्षता और स्काउट प्रभारी ईश्वर चंद्र जायसवाल के संयोजन में विश्व अहिंसा दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। वारिस अली खान, लक्ष्मी नारायण शुक्ल, अब्दुल मन्नान अंसारी, सुशील कुमार आदि ने भी अपना विचार प्रकट किया।
इनसेट
गांधी व शास्त्री जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम मनाया। जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने माल्यार्पण किया। तदोपरांत एलबीएस चौराहे स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राजेश रायचंदानी, केके श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्रा, अमर किशोर कश्यप, मनीष सिंह, सोनी सिंह, विशाल अग्रवाल, पवन श्रीवास्तव, वंदना गुप्ता, विनय शर्मा, हरिप्रसाद सिंह, नीरज मौर्य, रंजीत बाबा, राम गोपाल साहू आदि तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इनसेट
बार एसोसिएशन सभागार में मनाई गई गांधी जयंती
गोंडा। अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन सभागार में महत्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी ने शुक्रवार को कचेहरी में स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एसोसिएशन सभागार में महत्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। महामंत्री मनोज सिंह व वरिष्ठतम उपाध्यक्ष संतोषी लाल तिवारी ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र व आदर्शो पर प्रकाश डाला। वहीं सत्य संस्था के अध्यक्ष रितेश यादव व मंत्री गौरीशंकर चतुर्वेदी के नेतृत्व में गांधी पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें अजय तिवारी, संतोषीलाल तिवारी, राम बहाल पांडेय, अवधेश नारायण दुबे, भूपेन्द्र प्रकाश आर्या, जसपाल सिंह सलूजा, धनलाल तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें