फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रतिभाओं को मंच, किसानों व उद्यमियों को मिला सम्मान

Fri, 13 Feb 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गांधी पार्क में आयोजित अमर उजाला के गांव महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे औ
विज्ञापन
गोंडा। “मिट्टी की खुशबू में बसता है सुकून सारा, गांव की गलियों में ही मिलता है जीवन का सहारा...” ये पंक्तियां शुक्रवार को गांधी पार्क में आयोजित अमर उजाला के गांव महोत्सव में साकार होती नजर आईं। स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों में गांव की संस्कृति, परंपरा और विकास की झलक दिखी। शहर और ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं के प्रदर्शन से पूरा परिसर उल्लास से सराबोर रहा।
विज्ञापन

अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिला जज दानिश हसनैन ने किया। उन्होंने कहा कि गांव महोत्सव की थीम ‘खुशियों का संसार’ अपने आप में व्यापक है। गांवों के समग्र विकास के लिए जन जागरूकता और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। गांव महोत्सव वास्तव में गांवों का उत्सव है। आयोजन में ग्रामीणों का जोश साफ दिखाई दे रहा है। इस ऊर्जा को विकास की दिशा में बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि देश की प्रगति का रास्ता गांवों से होकर जाता है। गांवों का विकास ही राष्ट्र को सशक्त बनाता है। सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन गांवों की प्रगति की दिशा तय करते हैं।
अतिथियों ने महोत्सव में लगे विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, संतोष गुप्ता, अजय पाठक, सोनू दूबे, राकेश सिंह, क्रांति सिंह, डॉ. शिवशरण शुक्ल, किरन सिंह, आकांक्षा श्रीवास्तव, बृजलाल तिवारी, अनिल सिंह, शिवम पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों ने की कार्यक्रम की सराहना
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, अनुपम प्रकाश मिश्र, राकेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी, राघवेंद्र ओझा, केके श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, प्रिंस चौरसिया, वेदप्रकाश शुक्ल, शेष चौरसिया, अभिषेक दत्त, योगेंद्र वर्मा ने आयोजन की सराहना की। सपा नेता सूरज सिंह, देवेंद्र सिंह, हाफिज मलिक और कांग्रेस के शिवकुमार दूबे ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। अधिवक्ता परिषद की प्रदेश महामंत्री मीनाक्षी सिंह ने कहा कि गांव विकास की धुरी हैं। यह आयोजन एक मिसाल बनेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, जिलाध्यक्ष धनलाल तिवारी और महामंत्री जयप्रकाश सिंह ने भी कार्यक्रम की सराहना की।

गांवों को सशक्त बनाने का हो प्रयास
समापन अवसर पर उप्र अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य अनीता गौतम ने कहा कि गांधी पार्क में गांव की छवि जीवंत हो उठी है। सरकार द्वारा गांवों के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित हैं, जिन्हें जनसहभागिता से और प्रभावी बनाया जा सकता है। इंडियन बैंक के अंचल प्रमुख राजेश बड़ोरिया ने कहा कि ऐसे आयोजन गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल हैं। इस मौके पर उद्यमी उमेश शाह, विनय तिवारी, अशोक कुमार पांडेय, अजीत सिंह, डॉ. पूजा जायसवाल, फहीम सिद्दीकी, यशवंत पांडेय, मंजूर इलाही सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ गांव महोत्सव का समापन हुआ।

प्रस्तुतियों ने मन मोहा
तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन उड़ान एकेडमी के बच्चों ने “अवध में राम आए हैं” की मनमोहक प्रस्तुति से किया। ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा के गुर दिखाए। योगाचार्य सुधांशु और आशीष के नेतृत्व में बच्चों ने योगाभ्यास प्रस्तुत किया। एससीपीएम कॉलेज, अवध नर्सिंग कॉलेज, जीजीआईसी, वेदम स्कूल, फुलवारी स्कूल, क्रेयांश और सुवंश मिलेनियम स्कूल के बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं।
स्टाॅलों पर उमड़ी भीड़, किसानों व महिलाओं को मिले उपहार
गोंडा। अमर उजाला के गांव महोत्सव में लगे स्टॉलों पर शुक्रवार को अंतिम दिन भीड़ उमड़ पड़ी। मयूर ग्रुप की तरफ से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, इसमें लोगों की स्वास्थ्य जांच करके चिकित्सकीय सलाह दी गई। मयूर ग्रुप के आशू दूबे ने किसानों व महिलाओं को उपहार दिया।

अपना पशु आहार के स्टाॅल पर राजेश कुमार व रमेश शुक्ल ने पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर लोगों को जानकारी दी। ली। ट्रेंड सलूजा के स्टाॅल पर इलेक्ट्राॅनिक बाइक, साइकिल सहित अन्य की धूम रही। कमल मोटर्स के स्टाॅल पर बाइकों के बारे में लोगों ने जानकारी ली। सौर ऊर्जा के स्टाॅलों पर लोगों ने संयंत्र स्थापित करने पर जोर दिया। उषा इंटरप्राइजेज के स्टॉल पर छाेटे ट्रैक्टर का माॅडल लोगों को लुभा रहा था। एमएम यूनिक एग्री कल्चर व एमएम एग्री कल्चर मशीनरी के स्टाॅल पर भी लोगों ने ट्रैक्टर के विभिन्न मॉडल देखे। प्रदेश सरकार के स्टाॅल पर लोगों को योजनाओें की जानकारी दी गई। पराग, बैंक, गन्ना, कृषि, उद्यान व स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य स्टाॅलों पर दिनभर लोगों की भीड़ रही।

सम्मानित हुए सहयोगी
कार्यक्रम में मयूर ग्रुप, अपना पशु आहार, उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य सहयोगी व ऊषा इंटरप्राइजेज, राॅयल इनफील्ड पीएडब्ल्यूपीएल, वीआर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वेदम स्कूल, पराग, एमएम एग्रीकल्चर मशीनरी, एमएमआर यूनिक एग्रीकल्चर, कोको एसोसिएट, केर्ड बायो एनर्जी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, बलरामपुर चीनी मिल, इंडियन बैंक, यूपी ग्रामीण बैंक, ट्रेंड सलूजा, बजाज शुगर मिल, संभागीय परिवहन, गन्ना, उद्यान, स्वास्थ्य, कृषि व समाज कल्याण विभाग, युवा सोच, कमल मोटर्स, नगर पंचायत कटरा बाजार व धानेपुर, आरएन पांडेय हॉस्पिटल, विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, विधायक प्रेमनरायन पांडेय, विधायक अजय सिंह व विधायक प्रभात वर्मा सहयोगी की भूमिका में रहे। कार्यक्रम में इन संस्थाओं से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया।

गांधी पार्क में आयोजित अमर उजाला के गांव महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे औ

गांधी पार्क में आयोजित अमर उजाला के गांव महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे औ

गांधी पार्क में आयोजित अमर उजाला के गांव महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे औ

गांधी पार्क में आयोजित अमर उजाला के गांव महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे औ

गांधी पार्क में आयोजित अमर उजाला के गांव महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे औ

गांधी पार्क में आयोजित अमर उजाला के गांव महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे औ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें