फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पीआईसीयू फुल, चिल्ड्रेन वार्ड में सिर्फ एक बेड खाली

विज्ञापन
 मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में भर्ती बच्चे। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। मौसम में प्रतिदिन हो रहा बदलाव बच्चों के सेहत पर भारी पड़ रहा है। तेज बुखार व उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज का पीआईसीयू मरीजों से फुल रहा। चिल्ड्रेन वार्ड में सिर्फ एक बेड ही खाली रहा। दो बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 232 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुलने पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में डॉ. आफताब आलम व डॉ. रिचा शुक्ला ने मिलकर 232 मरीजों का उपचार किया। जिसमें अधिकांश बच्चे वायरल बुखार, उल्टी-दस्त व पेट दर्द से पीड़ित रहे। तीन मरीजों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया गया। डॉक्टर आफताब आलम ने बताया कि बरसात के बाद जल जनित व मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण वह जल्द बीमार पड़ जाते हैं। इन दिनों में बच्चों को बचाव की सख्त जरूरत है। बच्चों को हमेशा गुनगुना पानी ही पिलाएं। प्लास्टिक के बोतल में दूध बिल्कुल न पिलाएं। बच्चों को हरी सब्जी, फलों के रस, दलिया आदि का सेवन कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें