फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाजपा नेताओं के साथ मुख्य आरोपी की फोटो वायरल

Fri, 11 Sep 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के साथ हत्यारोपी शुभम सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
परसपुर। रेक्सड़िया मल्लहनपुरवा निवासी बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शुभम सिंह की जिले के भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रही है। फोटो सामने आने के बाद सियासी चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग शुभम को भाजपा नेताओं का करीबी बता रहे हैं तो कुछ उसे संगठन का पदाधिकारी बताते हुए सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि शुभम सिंह पार्टी का कोई पदाधिकारी नहीं है। उनके मुताबिक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं और वहां किसी के साथ फोटो खिंच जाना सामान्य बात है। उन्होंने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि प्रशासन से मामले में कठोर कार्रवाई के लिए कहा गया है।

फोटो वायरल होने के बाद सपा नेताओं ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हत्याकांड के आरोपी की भाजपा नेताओं के साथ सामने आई तस्वीरों की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश तेज

उधर, पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। एसओजी समेत कई पुलिस टीमों को लगाया गया है। एसपी अभिषेक ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की तलाश की जा रही है। पूरे मामले की निगरानी की जा रही है।

एसपी ने परसपुर थाने की जिम्मेदारी खोड़ारे के थानाध्यक्ष रहे कृष्ण गोपाल राय को सौंपी है। वहीं, शाहपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी निशा निषाद को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें