पंचायत चुनाव की रविवार को हुई मतगणना में गांवों की सरकार तय हो गई है। इसमें कई पुराने दिग्गज जीतने में सफल रहे तो कई चित्त हो गए। कई अनपढ़ लोग मैदान मारने में सफल रहे तो कई पढ़े-लिखों ने अपनी छवि कायम की है। कटराबाजार में एक ग्राम पंचायत में जिले में चुने गए प्रधानों में अधिक पढ़े-लिखे प्रत्याशी ने चुनाव मैदान मार लिया।
कटराबाजार विकास खंड में 67 ग्राम पंचायतें हैं। यहां की ग्राम पंचायत चुर्रामुर्रा में सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ते हुए डॉ. चंद्रशेखर पांडेय विजयी रहे।
सिर पर बाप का साया न होने के बावजूद पढ़-लिखकर उच्च शिक्षा में नौकरी की तलाश में चंद्रशेखर भटकते रहे।
बहराइच में किसान डिग्री कॉलेज में एढाक पर पढ़ाने वाले चंद्रशेखर ने उच्च शिक्षा में जाने के लिए पीएचडी भी की, लेकिन स्थायी नौकरी न मिलने से चंद्रशेखर ने गांव में ही रहकर खेती करने तथा जनसंपर्क करने का काम किया।
करनैलगंज तहसील क्षेत्र के कटरा बाजार में पहले चरण में चुनाव हुआ था। रविवार को मतगणना के बाद डॉ. चंद्रशेखर पांडेय चुनाव जीत गए।