फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: समस्याओं को लेकर बिफरे फार्मासिस्ट, दिया धरना

Fri, 03 Jan 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वेतनमान में बढ़ोत्तरी सहित 24 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने शुक्रवार को देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य के कार्यालय पर आवाज बुलंद की। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सालिकराम त्रिपाठी की अगुवाई में फार्मासिस्टों ने पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर बाद में अपर निदेशक डॉ. जयंत कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे के बाद ओपीडी खत्म कर जिले के सभी फार्मासिस्ट अपर निदेशक कार्यालय पहुंच गए और सरकार की नीतियों के प्रति नाराजगी जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। फार्मासिस्टों ने चेतावनी दी कि 30 जनवरी तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 31 जनवरी से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
ज्ञापन के माध्यम से फार्मासिस्टों का वेतनमान व भत्ता बढ़ाने, फार्मासिस्टों का पदनाम बदलकर फार्मेसी अधिकारी करने, सीएमओ कार्यालय पर व महिला अस्पताल में एक-एक प्रभारी अधिकारी फार्मेसी व अपर निदेशक कार्यालय पर विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी का पद सृजित करने की मांग की गई। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चीफ फार्मासिस्ट की तैनाती करने, विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में दवाओं का वितरण व रखरखाव फार्मासिस्ट संवर्ग की ओर से करने, फार्मासिस्टों को सभी दवाएं लिखने का अधिकार प्रदान करने का अधिकार मांगा गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष घनश्याम पांडेय, जिला महामंत्री सुधीर शुक्ल, सुधाकर पांडेय, मनीष उपाध्याय, कुलदीपमणि त्रिपाठी, अवधेश तिवारी, अब्दुल खालिक, सुधांशु मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें