फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नगरीय पीएचसी में फार्मासिस्ट ने निपटाया जन आरोग्य मेला

Sun, 04 Jan 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
महाराजगंज पीएचसी में पर्चा देखते फार्मासिस्ट चंदप्रकाश शुक्ला। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। नगरीय पीएचसी महाराजगंज में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट ने मरीजों का इलाज किया। पूर्वाह्न 11:55 बजे तक यहां सिर्फ तीन मरीज आए थे। बताया गया कि ठंड ज्यादा है। इसलिए कम मरीज आए। धूप निकलने के बाद मरीज आएंगे।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट चंद्रप्रकाश शुक्ल ने बताया कि साजिद अली गैस की समस्या से पीड़ित थे। उन्हें दवाएं दी गईं। मेहनाज बैकपेन से बीमार थीं। उन्हें भी दवाएं दी गई हैं। यहां तैनात डॉ. रवि गुप्ता छुट्टी पर रहे। वहीं, सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने औचक निरीक्षण करके जन आरोग्य मेले का जायजा लिया। उन्होंने पीएचसी विशुनपुर बैरिया, भौरहा, बनगाई व सिविल लाइंस में पहुंचकर जानकारी ली। बताया कि सफाई का अभाव पाया गया है। संबंधित को सुधार करने का निर्देश दिया गया।

तरबगंज के पीएचसी बौरिहा में आयोजित स्वास्थ्य मेले में आयुष चिकित्सक ओपी भारती व स्मृत कुमार ने मरीजों का इलाज किया। सर्दी, जुकाम, स्किन, वायरल बीमारी से संबंधित 16 मरीजों का उपचार किया गया। बौरिहा गांव निवासी फूलमती व रिया दस्त, ध्रुव सिंह व इंद्र बहादुर अस्थमा का इलाज कराने पीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने कहा कि पीएचसी पर जांच की सुविधा है। फार्मासिस्ट राकेश शुक्ल, स्टाफ नर्स संयोगिता सिंह, विमल कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। परिसर में लगा सबमर्सिबल का मोटर करीब दस साल पहले जल गया था, लेकिन अभी तक नहीं बना। वहीं बाउंड्रीवाल भी टूटी है। ऐसे में छुट्टा जानवर आदि परिसर में आकर नुकसान पहुंचाते हैं। आवास परिसर भी जर्जर है जिससे यहां कोई रह नहीं सकता।
विज्ञापन

मसकनवा पीएचसी में आयोजित जन आरोग्य मेले में दोपहर दो बजे तक डाॅ. डीसी वर्मा ने 44 मरीजों का उपचार किया। सीएचओ सुशीला वर्मा ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहवा परसौरा में 01:30 बजे तक 13 मरीजों ने इलाज कराया। आयुष चिकित्सक डॉ. उदेश कुमार ने मरीजों का उपचार किया। फार्मासिस्ट मनोज श्रीवास्तव, एलटी अनूप वर्मा, मुकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें