फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फर्म को करोड़ों की चपत लगाने वाला गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। रोड कंस्ट्रक्शन प्लांट से तारकोल (बिटुमिन) की तौल में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी कृपाशंकर पांडेय निवासी अड़नापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे तरबगंज थाना मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।पुलिस के मुताबिक, देवरदा निवासी आलोक पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि देवरदा स्थित उनकी फर्म आलोक कंस्ट्रक्शन के रोड कंस्ट्रक्शन प्लांट पर आने वाले तारकोल की तौल में हेराफेरी की गई। आरोप है कि प्लांट पर तैनात कांटा एजेंटों और अन्य कर्मचारियों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर माल की चोरी और गबन किया। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों में कूटरचना कर माल अवैध रूप से बेचने और आर्थिक लाभ अर्जित करने का भी आरोप लगाया गया। इससे फर्म को करोड़ों रुपये की क्षति होने की बात कही गई है। इस संबंध में तरबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि आरोपी कृपाशंकर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें