फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तंगी नहीं बनेगी बाधा, 431 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

Mon, 26 Oct 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 27 और 28 अक्तूबर को शहर के रॉयल पैराडाइज में 431 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर को 241 और 28 को 190 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे।
विज्ञापन

योजना के तहत जिले में 1,154 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य है। अब तक 723 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। आगामी आयोजन से लक्ष्य पूरा हो जाएगा। निर्धारित लक्ष्य से अधिक पात्र जोड़ों को लाभ देने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन से लक्ष्य बढ़ाने की मांग की जाएगी। स्वीकृति मिलने पर अन्य पात्र परिवारों को भी योजना से जोड़ा जा सकेगा। कार्यक्रम में वर-वधू के परिजनों के साथ ही सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें