सर्व यूपी ग्रामीण बैंक गैसड़ी में शुक्रवार शाम कैश न मिलने पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने ग्राहकों ने समझाकर शांत कराया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि नोटबंदी के बाद से लगातार लोग बैंक में रुपये निकालने आ रहे हैं। दिन भर जद्दोजहद के बाद भी बैंक अफसर व कर्मी रुपये नहीं दे रहे है। इन लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को बैंक के अफसर व कर्मी देर रात में नकद भुगतान कर रहे है।
भीड़ के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पहुंची गैसड़ी कोतवाली की पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर लोगों को समझाया-बुझाया। इलाहाबाद बैंक शाखा गैसड़ी में भी दिन भर अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। बैंक ग्राहक संतोष, नरायन, रहीम व अशोक आदि ने बताया कि बैंक में पैसा निकालने का फॉर्म नहीं मिल रहा है। गेट पर बैठे गार्ड व पुलिस बैंक में जाने नहीं देते है। प्राइवेट कर्मियों से काम लिया जा रहा है।
इन लोगों ने डीएम से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने एवं कैश उपलब्ध कराने की मांग की है। लीड बैंक प्रबंधक आरवीएस राजपूत ने बताया कि प्रदर्शन के घटना की जानकारी नहीं है। प्रदर्शन की शिकायत मिलने पर बैंक प्रबंधन के खिलाफ जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-16-बलरामपुर में शुक्रवार को गैसड़ी के सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के सामने प्रदर्शन करते ग्राहक।