फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में जमा-निकासी में जूझे लोग

Tue, 15 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बैंक के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंकों में मंगलवार को भी जबरदस्त भीड़ उमड़ी। बैंक में पैसा जमा-निकासी करने को लेकर लोगों को भीड़ से जूझना पड़ा। बैंकों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन लग गई। लोगों को भूखे प्यासे पैसे के लिए मजबूरी में इन कतारों में खड़ा होना पड़ा। स्टेट बैंक में बैंक का गेट बंद किये जाने से नाराज खाताधारकों ने हंगामा किया। बैंक कर्मियों के अलावा लगे पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। हर किसी के चेहरे पर आसानी से पैसा न मिलने को लेकर गुस्सा दिखा। 
विज्ञापन


कई बैंकों व एटीएम पर लोगों ने सुबह आठ बजे से ही लाइन लगा ली थी। पहले पैसा मिलने व भीड़ से बचने को लेकर लोग सुबह तड़के ही बैंक व एटीएम बूथों पर लाइन लगा लिये। बैंक में 500 व 1000 के पुराने नोट बदलने व चलन वाले नोट लेने के लिए लोगों को दिनभर ठंड के बावजूद पसीना बहाना पड़ा। मजे की बात यह रही कि हर बैंक में मध्यम वर्ग के लोगों की ही लाइन लग रही है।

ज्यादातर ऐसे लोग है जिन्हें इस कैश किल्लत के दौर में पैसे की सबसे अधिक जरूरत है। किसी को घर के लिए गैस सिलेंडर लेना है तो किसी को खाने-पीने की वस्तुओं की खरीद करनी है। किसी को घर के बीमार लोगों को दवा की जरूरत है तो किसी को बच्चे का फीस जमा करना है।
विज्ञापन


स भीड़ में अधिकारी या बड़ा बिजनेसमैन और कोई नेता नही दिखाई पड़ रहा है। उन्हें बैंकों में भीड़ कम होने का इंतजार है। बैंकों पर कई बार लगी भीड़ का सब्र जवाब दे गया। इसमें तरह-तरह की चर्चा व कमेंट भी गूंजते रहे। स्टेट बैंक में बार-बार बैंक का गेट बंद कर लिये जाने से खाताधारकों ने हंगामा किया। इसकी जानकारी होने पर कोतवाली नगर से बैंक को अतिरिक्त फोर्स भेजनी पड़ी। 

कई बैंकों में खाताधारकों को 500 व 1000 के नोट जमा करने वाला फार्म नही दिया जा रहा है। खाताधारकों को बैंक से बताया जाता है कि बाहर के फोटो स्टेट की दुकान से फार्म ले आइये। जबकि सरकार की ओर बैंकों को निर्देश दिये गये हैं कि ग्राहकों को जमा पर्ची पर पैसे जमा कराएं। लेकिन कुछ बैंक कर्मियों ने इस काम में कमाई का जरिया निकाल रखा है।

सिविल लाइन निवासी तौसीफ मसऊद ने बताया कि मंगलवार को सुबह जेल रोड की पीएनबी पहुंचकर बैंक कर्मचारी से पैसा जमा करने का फार्म मंगा तो उसने कहा फार्म नही है बाहर फोटो स्टेट की दुकान से ले लो। फोटो स्टेट की दुकान पर दो से 10 रुपये में फार्म दिये जा रहे हैं। कई लोग मजबूरी में ले रहे थे। इसी तरह से कई और बैंकों से बाहर से जमा पर्ची बेचवाने की बात सामने आयी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें