फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिजली कटौती से नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

Sun, 19 Jul 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
फोटो-24-गोंडा के राजापुर परसौरा बिजली उपकेंद्र में अवर अ​भियंता को ज्ञापन सौंपते
विज्ञापन
मोतीगंज/गोंडा। भीषण गर्मी के बीच शहर से लेकर गांवों तक जारी अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को मनकापुर क्षेत्र के राजापुर परसौरा विद्युत उपकेंद्र पर दर्जनों उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि रात में लगातार दो घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। चपरतल्ला कौरहे निवासी पाटेश्वरी प्रसाद वर्मा ने बताया कि रात करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इसके बाद रात करीब एक बजे कुछ समय के लिए आपूर्ति बहाल होती है और फिर सुबह पांच बजे तक बिजली नहीं आती। उन्होंने कहा कि भीषण उमस के कारण मरीज, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र विशेष को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए राजापुर परसौरा उपकेंद्र से जुड़े गांवों की आपूर्ति बाधित की जा रही है। हालांकि विभाग की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
कौरहे, चपरतल्ला, मूसापुर, राजापुर, राजगढ़ और शिवानगर समेत आसपास के गांवों के 30-40 ग्रामीणों ने उपकेंद्र परिसर में प्रदर्शन किया और मुख्य अभियंता को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सात दिन के भीतर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। अवर अभियंता बृजनंदन यादव ने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वहीं, रविवार रात करीब नौ बजे शहर के झंझरी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े जानकीनगर क्षेत्र की बिजली भी बाधित हो गई। अवर अभियंता जय प्रकाश नारायण ने बताया कि 100 केवीए ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी। देर रात तक फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जगतराम, सुनील, सच्चिदानंद, अजय चौहान, रघुवीर, दिलीप, रज्जब अली, राम बहादुर और अनमोल सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें