फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चार्जशीट लगाने के नाम पर 30 हजार लेने पर दरोगा पर एफआईआर

Sun, 19 Jul 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
फोटो-31-आरोपी दरोगा ओमप्रकाश  
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज थाने में तैनात एक दरोगा पर चार्जशीट लगाने के नाम पर 30 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। शिकायत पर देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला के आदेश पर दरोगा ओम प्रकाश यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मन्नीपुरवा गांव निवासी किंग उपाध्याय ने डीआईजी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसने 23 जनवरी 2026 को राजा के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना दरोगा ओम प्रकाश यादव को सौंपी गई। आरोप है कि विवेचक ने मुकदमे में चार्जशीट लगाने के नाम पर उससे 30 हजार रुपये की मांग की। कुछ लोगों की मौजूदगी में विवेचक को 30 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं की गई। पीड़ित ने बताया कि वह करीब एक महीने से दरोगा से लगातार संपर्क कर रहा है। आरोप है कि इस दौरान दरोगा ने उससे कहा कि उनकी ड्यूटी बहराइच में लग गई है और वहां से लौटने के बाद रुपये वापस कर देंगे। विवेचक के साथ हुई बातचीत और चैट के कुछ अंश सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं। इसके बाद पीड़ित ने देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआईजी से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। डीआईजी के आदेश पर तरबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद तरबगंज थाने में दरोगा ओम प्रकाश यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें