गोंडा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से 22 दिसंबर को शहर में 16 केंद्रों पर पीसीएस प्री की परीक्षा आयोजित की जाएगी।प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीएम नेहा शर्मा ने अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 6,720 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से कराने की तैयारी पूरी कर ली है।
22 दिसंबर को सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 02.30 से 04.30 बजे तक परीक्षा होगी। पहली पाली के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 08:00 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 01:00 बजे तय किया गया है। शासन ने परीक्षा का नोडल अधिकारी डीएम और पुलिस का नोडल अधिकारी एसपी को बनाया है। डीएम ने परीक्षा को शुचिता से कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। साथ ही केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई है।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
एलबीएस पीजी कॉलेज मुख्य परिसर और विज्ञान परिसर, राजकीय पॉलीटेक्निक, जीआईसी, जीजीआईसी, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला, टॉमसन इंटर कॉलेज, एपी इंटर कॉलेज मनकापुर, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी विद्यालय डुमरियाडीह, एमडीबीएस इंटर कॉलेज बेलसर, भैया राघव राम स्मारक इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज व कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज रेलवे काॅलोनी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
18जेएनडी11: जनस्वास्थ्य विभाग का फोटो। संवाद