फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राष्ट्रभक्ति केवल नारों से नहीं, आचरण से झलकनी चाहिए

Sat, 11 Oct 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
एससीपीएम कॉलेज में आरएसएस के विजयदशमी उत्सव में मौजूद स्वयंसेवक। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अवध प्रांत प्रचारक कौशल जी ने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल तिरंगा फहराने या बड़े अवसरों पर भाषण देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन में झलकनी चाहिए। भारत का संविधान नागरिकों को जहां मौलिक अधिकार प्रदान करता है, वहीं उनसे कर्तव्यों का पालन करने का भी आग्रह करता है। इसलिए संविधान का सम्मान और उसके अनुरूप आचरण ही सच्चे नागरिक होने का प्रमाण है।
विज्ञापन

झंझरी के बेहड़ा चौबे मंडल में शनिवार को आयोजित विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक ने कहा कि पानी और बिजली की बचत, ईंधन का संयमित उपयोग, हेलमेट का नियमित उपयोग, अनुशासन, ईमानदारी और शिष्टाचार भी राष्ट्रसेवा के ही रूप हैं। उन्होंने कहा कि देश की वास्तविक शक्ति उसके अच्छे और जिम्मेदार नागरिकों में निहित होती है।
उन्होंने कहा कि संघ की ओर से चलाए जा रहे ‘पंच परिवर्तन’ अभियानों के माध्यम से प्रत्येक स्वयंसेवक अपने जीवन को राष्ट्रहित में ढाल सकता है। समाज को संगठित करने और सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए यह पांचों परिवर्तन आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक पहले स्वयं आचरण करते हैं, फिर दूसरों को उसके लिए प्रेरित करते हैं। बाद में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला संघ चालक श्रीमान सिंह, बृजेश दास, संतोष, प्रवीण, सतीश, रणविजय, बीएन सिंह, अमित, अजिताभ दुबे, धीरज, डॉ. तारकेश्वर, डॉ. मनदीप सहित अन्य उपस्थित रहे।
स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

पसका। परसपुर के भौरीगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में विजयदशमी उत्सव व शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता जिला धर्म जागरण प्रमुख अशोक पांडेय ने भगवा ध्वज का पूजन किया। उन्होंने देश की अखंडता, एकता व प्रगति के लिए स्वयंसेवकों को स्वदेशी अपनाने की सलाह दी। भौरीगंज बाजार में पथ संचलन किया गया। कन्हैयालाल, प्रदीप पांडेय, अभिषेक रस्तोगी, सुनील दुबे, शिवम सिंह, महेश्वर, मनमोहन सिंह, केपी सिंह मौजूद रहे। वहीं, पार्वती देवी सरस्वती शिशु मंदिर कमरावां में रामलीला चौराहा तक पथ संचलन किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें