फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेले में आए सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार के मरीज

Sun, 16 Aug 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
देवापसिया व पिपरी पीएचसी में इलाज करतीं डाॅक्टर। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 52 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार के सबसे ज्यादा मरीज आए। मरीजों को जांच और इलाज की सुविधा दी गई।
विज्ञापन

माधोपुर संवाद के अनुसार कटरा बाजार के देवा पसिया पीएचसी में आयोजित जन आरोग्य मेले का रविवार को सीएचसी कटरा बाजार की अधीक्षक डॉ. इंदू राणा ने निरीक्षण किया। उन्होंने मेले में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। मेले में कुल 78 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं। पांच किशोरियों को टीका भी लगाया गया।
मसकनवा संवाद के अनुसार पीएचसी मसकनवा में आयोजित जन आरोग्य मेले में डाॅ. डीसी वर्मा ने 53 मरीजों का उपचार किया। मेले में आईं गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड आदि दवाएं दी गईं। मेले में मरीजों का पंजीकरण वार्ड बॉय अनूप कुमार, जांच एलटी विजय प्रताप और दवाओं का वितरण फार्मासिस्ट रमेश यादव ने किया।
विज्ञापन

डुमरियाडीह संवाद के अनुसार पिपरी व डुमरियाडीह पीएचसी में आयोजित मेले में 121 मरीजों का इलाज किया गया। पिपरी की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नेहा तिवारी ने बताया कि बरसात व उमस भरी गर्मी के चलते जुकाम, खांसी, वायरल बुखार व पेट दर्द के 46 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. नीना खुराना, फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार चौहान, प्रियंका, शैलेंद्र कुमार तिवारी ने सहयोग किया। डुमरियाडीह के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मेले में 75 मरीजों का इलाज किया गया।

देवापसिया व पिपरी पीएचसी में इलाज करतीं डाॅक्टर। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें