मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और जनहित के विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। सांसद ने बताया कि मुलाकात के दौरान कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं और प्रस्तावित विकास कार्यों की मुख्यमंत्री को जानकारी दी। सांसद के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात में विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।