फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में प्रतिभागियों ने दिखाए दम, फाइनल आज

विज्ञापन
गोंडा के परसपुर में कबड्डी खेलतीं बा​लकाएं। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महिला जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभागियों ने जीत के लिए दम दिखाया, सोमवार को फाइनल मैच होंगे। पहला मैच सहारनपुर में इलाहाबाद के बीच खेला गया जिसमें सहारनपुर 32 अंक प्राप्त करके विजयी रहा। दूसरा मैच आगरा हॉस्टल व गोरखपुर के मध्य हुआ, जिसमें आगरा हॉस्टल 36 अंक पाकर विजयी रहा।
विज्ञापन

तीसरा मैच आजमगढ़ व देवीपाटन मंडल के बीच हुआ, आजमगढ़ 36 अंक पाकर विजयी रहा। चौथा मैच वाराणसी व मुरादाबाद के बीच हुआ, वाराणसी ने 43 अंक प्राप्त कर कर विजयी रहा। पांचवां मैच गोरखपुर व आगरा के मध्य हुआ, गोरखपुर 16 अंक पाकर विजयी रहा। प्रतियोगिता के फाइनल मैच सोमवार को खेले जाएंगे। मुख्य अतिथि व पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र महेंद्र कुमार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें