फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बेलई नाला पुल के पास पांच करोड़ से बनेगा पार्क

Sun, 19 Apr 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर। विधायक अजय सिंह की पहल पर नगर पंचायत को पांच करोड़ रुपये की सौगात मिलने वाली है। इसके तहत बेलई नाला पुल के पास गंदगी हटाकर सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को मंजूरी के लिए भेजा है। स्वीकृति मिलते ही यहां काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पंचायत के चेयरमैन वासुदेव सिंह ने बताया कि वार्ड सात तालेपुरवा स्थित बेलई नाला पुल की पटरियों पर पार्क विकसित किया जाएगा। वर्तमान में यहां कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।
योजना के अनुसार, पुल के पूरब और पश्चिम दोनों तरफ पांच-पांच सौ मीटर की पटरियों पर मनमोहक पार्क बनाया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के छायादार पेड़-पौधे और फूल लगाए जाएंगे। पार्क को आकर्षक लाइटों से सजाया जाएगा और लोगों के बैठने के लिए चारों तरफ बेंच भी लगवाई जाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें