फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तय की रणनीति

विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक टाउन हाल में आयोजित की गई। इसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक को प्रारंभ किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यहां पर उपस्थित हम सभी लोग दो परिवारों से हैं पहला वह जिसमें हमने जन्म लिया और दूसरा हमारा विचार परिवार, दोनों परिवारों के प्रति हमें अपने कर्तव्य व जिम्मेदारियों का ज्ञान होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बूते आगामी पंचायत चुनाव पार्टी लड़ेगी व जीतेगी भी। हमें बस केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सही जानकारी होनी चाहिए। जिससे हम दूसरों को भी बता सकें। उन्होंने समझाया कि मोदी से पहले स्थानीय व ग्राम निकाय को जो वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होती थी, मोदी के आने के बाद वह चार गुना हो चुकी है।
विज्ञापन

मोदी का एकमात्र लक्ष्य है देश के गांव को मजबूत करना, स्वस्थ करना व शिक्षित करना। मोदी के आने के बाद अंत्योदय के माध्यम से 80 करोड़ लोगों को अनाज मिल रहा है। वही महामारी के दौरान 8 माह निशुल्क अनाज वितरित किया गया। यह इसलिए संभव है कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने असली गरीबी देखी है। केंद्र की सरकार ने उत्तर प्रदेश के लगभग 5 लाख परिवारों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से मदद करने का कार्य किया है।
जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रसाद शुक्ला ने बताया कि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आज पार्टी ये निर्णय ले चुकी है कि वह जिला पंचायत वार्ड व चुनाव घोषित उम्मीदवारों के साथ लड़ेगी। बूथ पर हमारे पास एक मजबूत सशक्त टीम उस निर्णय को सही साबित करेगी।
अंत में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने बैठक के समापन की घोषणा की। बैठक का संचालन पंचायत चुनाव के सह संयोजक व जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें