फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए 29 दिसंबर तक बन जाएगी मतदाता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पंचायत चुनाव की तैयारियां इसी साल पूरी हो जाएंगी। पहली अक्टूबर से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। कोविड नियमों का पालन करते हुए मतदाता सूची का पुनरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

30 सितंबर तक बीएलओ को किट व स्टेशनरी दे दी जाएगी। 31 दिसंबर को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो रहा है और आयोग की तैयारियां 29 दिसंबर तक ही पूरी हो जाएंगी। इससे निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
मतदाता सूची का ड्राफ्ट तो छह दिसंबर को ही पूरा हो जाएगा। दावे और आपत्तियों का निस्तारण भी 19 दिसंबर तक हो जाएगा। 28 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों के आधार पर सूची में नामों को शामिल करके सूची का अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने पंचायत निर्वाचन विभाग को मतदाता सूची का अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। निर्वाचन कार्यालय के सहायक अधिकारी उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग से कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं।
15 सितंबर से उन ग्राम पंचायतों जो किसी निकाय में शामिल हुई हैं, उनके मतदाताओं को पंचायत की सूची से हटाने का कार्य होना है और फिर पुरानी सूची के साथ बीएलओ को किट 30 सितंबर तक देनी है।
जिले में तीन ग्राम पंचायतें ही ऐसी हैं जिनके मतदाता परसपुर नगर पंचायत का गठन होने से उसमें शामिल हुए हैं। इसमें परसपुर से करीब नौ हजार मतदाता, आटा से करीब नौ सौ और चरहुआं से करीब चार सौ मतदाता हैं, जिन्हें उन ग्राम पंचायतों से हटाया गया है।
ये कार्य विभाग ने पहले ही कर दिया है। अब बीएलओ को पुरानी मतदाता सूची देकर सिर्फ सत्यापन व नए मतदाताओं को जोड़ने और मृतकों के नाम हटाने हैं। कोई वोटर कहीं अलग रहता है तो उसके आवेदन पर उसे हटाना है। एक अक्टूबर से ये काम शुरू होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें