गोंडा। प्रसिद्ध सूफी संत हजरत महबूब अली मीना शाह के निधन पर अधिवक्ताओं ने शोक जताया। शनिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में एसोसिएशन सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि जिले में सर्वप्रथम तकनीकी शिक्षा की बुनियाद रखने वाले मीना शाह बाबा का निधन जनपद के लिए अपूर्तिनीय क्षति है। शोकसभा में मनोज सिंह, अनुपम शुक्ल, संतोषी लाल तिवारी, विन्देश्वरी प्रसाद दूबे, अशोक तिवारी, अरविंद पांडे, गिरवर चतुर्वेदी, सुरेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।