फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी एग्रीमेंट कराकर 80 लाख ठगे, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सदर तहसील के पंडरी शंकर में दूसरे की जमीन फर्जी तरीके से एग्रीमेंट करके 80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन के सर्वेश तिवारी ने नगर कोतवाली में दो लोगों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि पंडरी शंकर गांव के सतीश यादव व इमरती विसेन के विनोद कुमार ने उनके पिता अटल तिवारी को विश्वास में लिया और भूमि दिलाने के नाम पर ठगी कर लिया। बताया कि फर्जी आधार कार्ड, खतौनी व अन्य कागजात तैयार कर पिता से 80 लाख रुपये ले लिए, इसके बाद फर्जी नाम से ही एग्रीमेंट भी कर दिया। अब जाकर पता चला कि भूमि दूसरे किसानों की हैं अब उन किसानों को भूमि वापस किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। नगर कोतवाल आलोक राव ने बताया कि फर्जीवाड़ा करने वाले दोनो के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें