फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 100 से अधिक पैथोलॉजी जांच केंद्र निशाने पर

Tue, 01 Sep 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में मानकों के विपरीत संचालित 100 से अधिक पैथोलॉजी जांच केंद्र स्वास्थ्य विभाग के निशाने पर हैं। इन केंद्रों पर निर्धारित मानकों का पालन नहीं किए जाने की शिकायतों के बाद विभाग ने सत्यापन की तैयारी शुरू कर दी है। सीएमओ की सख्ती के बाद जांच केंद्र संचालकों में खलबली मची है।
विज्ञापन

बड़गांव निवासी शुभम श्रीवास्तव ने डीएम से शिकायत की थी। बताया था कि जीजीआईसी के सामने स्थित पैथकाइंड कलेक्शन सेंटर पर उन्होंने एचबीएवनसी की जांच कराई थी। रक्त का नमूना देने के कुछ देर बाद उनके हाथ में काला धब्बा पड़ गया और सूजन आ गई। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पैथकाइंड लैब की जिले की सभी फ्रेंचाइजी बंद करा दी हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जिले में कई जांच केंद्र बिना जरूरी मानकों और संसाधनों के संचालित होने की शिकायतें सामने आई हैं। कुछ केंद्रों पर प्रशिक्षित कर्मचारियों की उपलब्धता, जांच की गुणवत्ता और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने ऐसे केंद्रों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय टीम जांच के दौरान केंद्रों के संचालन से संबंधित अभिलेख, पंजीकरण, उपलब्ध संसाधन और निर्धारित मानकों का सत्यापन करेगी। मानक पूरे नहीं करने वाले केंद्रों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल का कहना है कि मरीजों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें