गोंडा। कटरा भोगचंद तिराहा से प्राचीन हनुमान मंदिर कटरा कुट्टी धाम तक मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने 97.11 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में धर्मार्थ कार्य योजनांतर्गत यह धनराशि अवमुक्त की गई है। इससे निर्माणाधीन कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, मार्ग के निर्माण कार्य की स्वीकृत लागत 422.01 लाख रुपये है। इसके सापेक्ष अब तक 211.05 लाख रुपये का आवंटन किया जा चुका है। अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि धनराशि अवमुक्त होने के बाद मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। कार्य को निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप पूरा कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। (संवाद)