फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आबादी के बीच प्रस्तावित सीएनजी संयंत्र का विरोध

Sun, 23 Aug 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज के दूदा में सीएनजी प्लांट को लेकर नाराजगी जताते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण 
विज्ञापन
करनैलगंज। दूदा गांव में आबादी के बीच प्रस्तावित सीएनजी संयंत्र के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्राम प्रशासक उदयभान तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने इसे आबादी से दूर स्थापित करने की मांग की। साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाकर अधिकारियों को पत्र भेजा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रस्तावित स्थल के चारों ओर बस्ती और खेती की जमीन है। यहां संयंत्र स्थापित करने से सुरक्षा, खेती, पशु-पक्षियों व पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने भोपाल गैस त्रासदी का हवाला देते हुए प्रशासन के अनुमति देने पर सवाल उठाए। ग्राम प्रशासक ने कहा कि ग्रामीण विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन लोगों की सुरक्षा सर्वाेपरि है। प्रशासन को स्थल का दोबारा परीक्षण कर इसे दूर स्थापित कराना चाहिए।
धनराज तिवारी ने कहा कि किसी दुर्घटना की स्थिति में जनहानि का खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द सुनवाई न होने पर आंदोलन व्यापक किया जाएगा। एसडीएम कुमार सत्यमजीत ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। नियम विरुद्ध होने पर संबंधित विभाग से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें