एलबीएस डिग्री कॉलेज में नशा मुक्ति का शपथ लेते विद्यार्थी व क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करत
गोंडा। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में बीसीए विभाग की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने शुभारंभ करते हुए कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने के साथ ही मानसिक रूप से व्यस्त रखते हैं। इससे नशे की लत से दूर रहने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को खुद नशे से दूर रहने और परिवार, मित्रों व समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान प्रो. अरविंद कुमार शर्मा, डॉ. रेखा शर्मा, इं. अभय द्विवेदी, संदीप शाही, शुभम शर्मा, हरीश दुबे आदि मौजूद रहे। (संवाद)
एलबीएस डिग्री कॉलेज में नशा मुक्ति का शपथ लेते विद्यार्थी व क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करत