फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में हुई खुली बैठक

Mon, 18 Apr 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बैठक करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले की कई ग्राम पंचायतों में सोमवार को खुली बैठकें हुईं, जिनमें अधिकांश गांवों में कोटेदार ग्रामीणों के निशाने पर रहे। इसके अलावा परिषदीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की स्थिति पर भी आक्रोश जताया गया। 
विज्ञापन


पंडरीकृपाल ब्लॉक के वैनिया ग्राम पंचायत में प्रधान मालती सरोज व पंचायत सचिव शशिकला दूबे की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई। पंचायत सचिव ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, लोहिया आवास, मनरेगा, चतुर्थ राज्यवित्त, चौदहवां वित्त कार्य योजना, पेंशन, टीकाकरण समेत विकास संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। पर्यवेक्षणीय अधिकारी विनय सिंह ने कोटेदार की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई।

दारियापुर हरदौपट्टी में ग्राम प्रधान ऊषा देवी व पंचायत सचिव आरएन शुक्ल की उपस्थिति में ग्राम पंचायत के विकास की रूपरेखा बनायी गई। यहां बैठक में ग्राम पंचायत के परिषदीय विद्यालयों की स्थिति पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों की शिकायत थी कि ग्राम पंचायत के विद्यालयों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाएं के विद्यालय आने व जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


खैरा में ग्राम पंचायत अधिकारी उमेश श्रीवास्तव व ग्राम प्रधान रमेश पंडित की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की योजना बनायी गयी। कोनगवां ग्राम पंचायत में पर्यवेक्षणीय अधिकारी की अनुपस्थिति में ग्राम प्रधान ओमप्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई।

पंचायत सचिव जगदंबाप्रसाद मिश्र ने विकास कार्यों की रूपरेखा बनाई। बैठक में सफाई कर्मी न आने, आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में अनियमितता पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। झंझरी ब्लॉक के बूढ़ादेवर ग्राम पंचायत में प्रधान दीपू यादव व पंचायत सचिव कश्मीरीलाल त्रिपाठी के नेतृत्व में विकास कार्यों की रूपरेखा बनाई गई।

मुजेहना ब्लॉक के पूरे सबसुख ग्राम पंचायतकी खुली बैठक प्राथमिक विद्यालय लोखड़िया में आयोजित की गयी। पर्यवेक्षणीय अधिकारी नानकदेव तिवारी, प्रधान फूलमती व पंचायत सचिव रामनिवास वर्मा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की रूपरेखा बनाई गयी। ग्राम पंचायत जिगना में पर्यवेक्षणीय अधिकारी कमलेश गौतम के नेतृत्व में प्रधान अनिल कुमार व पंचायत सचिव अनूप श्रीवास्तव की उपस्थिति में विकास कार्यों का प्रस्ताव बनाया गया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें