फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 49 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे ओपेन जिम, फिट होंगे ग्रामीण

Thu, 11 Dec 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में आने वाले ब्लॉकों के ग्रामीणों की सुविधा के लिए 49 ओपेन जिम की स्थापना की जाएगी। इससे ग्रामीणों को अपनी फिटनेस बनाए रखने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह के अनुरोध पर इंडिया ऑयल की ओर से काॅर्पोरेट सामाजिक उत्तरादायित्व (सीएसआर) फंड से ओपेन जिम की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। इसमें नवाबगंज, वजीरगंज, तरबगंज, बेलसर, परसपुर, करलनैलगंज, हलधरमऊ, कटरा बाजार और रुपईडीह ब्लॉक की पंचायतों में 49 ओपेन जिम खोले जाएंगे। इसके लिए पंचायतों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत से सार्वजनिक स्थान, ग्राम चौराहे का नाम, अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग, कुल जनसंख्या, महिला, दिव्यांग और अल्पसंख्यक आदि की जानकारी मांगी है। इसके बाद चयनित गांवों में सार्वजनिक भूमि पर ओपेन जिम की स्थापना होगी। संबंधित पंचायत व नगर निकायों के पास ही इसकी सुरक्षा व रखरखाव की जिम्मेदारी होगी। एडीओ पंचायत ने चयन के लिए सर्वे शुरू किया गया है। 15 दिसंबर तक रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें