फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीएमओ कार्यालय का वरिष्ठ सहायक घूस लेते गिरफ्तार

Wed, 10 Dec 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार सीएमओ कार्यालय का लिपिक श​शिकांत सिंह। - संवाद  - फोटो : गंधकुटी में भ्रमण करते अनुयायी।
विज्ञापन
झंझरी/गोंडा। सीएमओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक शशिकांत सिंह को बुधवार दोपहर भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन) की टीम ने रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी के बेटे से चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। बलिया के सहतवार निवासी शशिकांत के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बहराइच के जरवल रोड थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी आशीष पांडेय के पिता अंगद पांडेय सीएमओ कार्यालय में बड़े बाबू के पद पर तैनात थे। वह वर्ष 2014 में रिटायर हुए थे। उनकी चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए आशीष ने 56,952 रुपये का बिल सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत किया था। परीक्षण के बाद 51,102 रुपये मिलने थे। आशीष ने बताया कि आठ दिसंबर को वह सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक शशिकांत सिंह से मिलने गए थे। तब शशिकांत सिंह ने कहा कि पांच हजार रुपये लेकर आओ, नहीं तो फाइल ऐसे ही पड़ी रह जाएगी। इसके बाद आशीष ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया।
बुधवार दोपहर एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के प्रभारी राजकिशोर यादव के नेतृत्व में टीम ने सीएमओ कार्यालय में डेरा डाल दिया। आशीष घूस की रकम लेकर पहुंचे तो शशिकांत सिंह ने मेज की दराज में रखने को कहा। दराज में रकम रखते ही टीम ने शशिकांत सिंह को पकड़ लिया। देहात कोतवाली ले जाकर टीम ने शशिकांत पूछताछ की। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


कई बार की गई पैसे की मांग
आशीष पांडेय का आरोप है कि इससे पहले भी चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर उनसे कई बार पैसे की मांग की गई थी। इस वजह से परेशान होकर उन्होंने एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन में शिकायत की।
- वरिष्ठ सहायक शशिकांत सिंह को पकड़ने के लिए टीम का एक अधिकारी उसके पास ही कुर्सी पर बैठा रहा, लेकिन कोई पहचान नहीं सका। कार्रवाई के दौरान सीएमओ कार्यालय के अन्य कमरों से कर्मियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी।
- घूस लेते पकड़े जाने के बाद भी शशिकांत सिंह के चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी। कोतवाल के कमरे से निकलते समय मीडिया के कैमरे के सामने वह फिल्मी अंदाज में हाथ हिलाते हुए बोला कि हो गया। इसके बाद टीम उसे दोबारा कमरे में लेकर चली गई।
- जिस वक्त घूसखोरी के मामले में कार्रवाई हुई, उस वक्त सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल दफ्तर में नहीं थे। वह खरगूपुर सीएचसी का निरीक्षण करने हुए थे। कार्रवाई से कर्मचारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। शशिकांत के करीबी कुछ कर्मचारी कोतवाली देहात तक पहुंच गए।

तीन वर्ष में विभिन्न विभागों के 24 कर्मचारी दबोचे गए
एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन की ट्रैप टीम ने 27 फरवरी 2024 को भी सीएमओ कार्यालय से वरिष्ठ सहायक धर्मेश कुमार राय को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। टीम ने तीन वर्ष के भीतर विभिन्न विभागों के 24 कर्मचारियों को घूस लेने के आरोप में दबोचा है। टीम प्रभारी का कहना है कि अगर कोई लोकसेवक काम के एवज में पैसे की डिमांड करता है तो देवीपाटन मंडल के एंटी करप्शन थाने में सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें