फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूबारिश से गुमड़ी घाट पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा

विज्ञापन
गोंडा में बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हुआ गुमड़ी पुल। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
बाबागंज ( गोंडा)। धानेपुर थाना क्षेत्र में भारी बारिश के चलते गुमड़ी घाट पुल का किनारा पानी के बहाव से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। धानेपुर पुलिस ने आसपास के से ईंट पत्थर लाकर उसकी घेराबंदी कर लाल झंडी लगा दी।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर जिले के सीमा स्थित गुमड़ी घाट का पुल का किनारा गुरुवार को सुबह क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर हुई बारिश में पानी की बहाव की वजह से पुल के पास ही सड़क का किनारा क्षतिग्रस्त हो गया। पुल का किनारा गड्ढा युक्त हो जाने दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
धानेपुर पुलिस ने पुल पर बड़ा गड्ढा देख आस पास से इधर-उधर बिखरे पड़े ईंट पत्थरों के टुकड़ों को इकट्ठा करके क्षतिग्रस्त भाग चिह्नित कर दिया है। साथ ही दुघर्टना रोकने के लिए लाल कपड़े की झंडी लगा दी लेकिन फिर भी दुर्घटना की आशंका बरकरार है। एसओ रतन कुमार पांडेय ने बताया कि पुल का क्षतिग्रस्त भाग चिह्नित कर दिय गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें