फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खोडारे (गोंडा)। निकाह का झांसा देकर एक युवक ने एक युवती के साथ कई वर्षों से दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब युवक पर निकाल करने का दवाब बनाया तो आरोपी ने उससे निकाह करने से इन्कार कर दिया। मामले डीआईजी के आदेश पर थाना खोड़ारे में दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना खोड़ारे क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने थाना खोड़ारे में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बभनगांव हाजीजोत के रहने वाले मैराज से उसकी पहचान थी। युवती का आरोप है कि मैराज ने एक साल पहले उससे निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। मार्च 2019 में मैराज ने उससे निकाह करने से इन्कार कर दिया।
पिता ने युवती का निकाह 29 अप्रैल 2019 को थाना छपिया क्षेत्र के एक गांव में कर दिया। शादी के बाद वह अपने पिता के घर से विदा होकर ससुराल पहुंची तो मैैराज ने उसके पति के मोबाइल फोन पर कॉल करके युवती के बारे में बारे बता दिया। जिससे पति ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद वह अपने मायके आकर रहने लगी तो मैराज ने दोबारा उससे निकाह करने का वादा करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और निकाह करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने वह थाना खोड़ारे गई तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। युवती ने डीआईजी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। डीआईजी के आदेश पर मैराज के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें