फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुंबई में इलाज कराने का झांसा देकर एक लाख रुपये ठगे

Wed, 29 Apr 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के इंद्रापुर निवासी इरफान अली ने इलाज के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इरफान ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बड़े भाई मुख्तार अली को ब्रेन ट्यूमर था। भाई के साढू बादशाह मंसूरी और नुरैशा ने मुंबई में इलाज कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मुख्तार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान जांच के लिए एक लाख रुपये मांगे। इरफान ने 75,000 रुपये गूगल पे से और 25,000 रुपये भाभी ने नकद दिए। पैसे लेने के बाद दोनों लापता हो गए। पांच सितंबर 2025 को मुख्तार अली का निधन हो गया। रकम वापस मांगने पर दंपती समेत उनके बेटों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बलिया के बांसडीह राजागांव खरौनी निवासी बादशाह मंसूरी, इदरीश मंसूरी, एजाज मंसूरी, नुरैशा सुहेल और इदरीश मंसूरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें