गोंडा। कांग्रेस भवन सभागार में बुधवार को सभी फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष एवं उनकी कमेटी की अहम बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने की। मुख्य अतिथि जन अभियान के प्रभारी दिग्विजय सिंह रहे।
प्रभारी ने कहा कि यदि कोई किसी फ्रंटल संगठन में पदाधिकारी है तो दूसरे फ्रंटल में पदाधिकारी नहीं होगा। यदि ऐसा होगा तो उसे एक पद से हटना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक फ्रंटल संगठन का अध्यक्ष पंचायत चुनाव में एक क्षेत्र का प्रभारी होगा।
हाईकमान व प्रदेश नेतृत्व की मंशा है कि पंचायत चुनाव में बेहतर परिणाम आए। उन्होंने कहा कि हमें फ्रंटल संगठन को अधिक मजबूत करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब अलग-अलग फ्रंट अध्यक्ष की कमेटी के साथ आने वाले दिनों में बैठक की जाएगी।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष हरीश चंद्र श्रीवास्तव, राम सिंह, राकेश सिंह, विवेकानंद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, छात्र संगठन अध्यक्ष शादाब खान, अल्पसंख्यक अध्यक्ष जैनुलाब्दीन खान, शहर छात्र संगठन अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी, सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, ओपी शर्मा, जलील अहमद खान, ज्ञान चंद श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, संगठन अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी, महिला सेवा दल अध्यक्ष सहित सभी फंट के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।