परसपुर (गोंडा)। साइकिल से मोरंग लादकर जा रहे एक मजदूर को एंबुलेंस ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक भाग गया। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया है।
परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मनगर सुसुंडा के नीरपुरख्याला निवासी सत्यप्रकाश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। बताया कि गुरुवार की सुबह उसके पिता रामदल उसके साथ ग्राम कटैला की तरफ से साइकिल पर मोरंग लेकर घर आ रहे थे। अचानक गोंडा की तरफ से आई सरकारी एंबुलेंस ने उसके पिता को ठोकर मार दिया।
ठोकर इतनी तेज थी कि वह उछल कर एंबुलेंस पर गिर गए, जिससे उसके आगे का शीशा टूट गया और उसके पिता की मृत्यु हो गयी। आगे जाकर चालक छोड़ कर भाग गया। इसकी सूचना थाने पर दी गई। थाने की पुलिस ने एंबुलेंस अपने कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर संदीप सिंह ने बताया कि मृतक रामदल के पुत्र की तहरीर पर एंबुलेंस नंबर यूपी 41 जी 3019 के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। (संवाद)