फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 98.23 लाख की जीएसटी चोरी में एक गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह। कौड़िया पुलिस ने जनपद में जीएसटी चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। आरोपी पर फर्जी फर्म बनाकर करीब 98.25 लाख रुपये का राजस्व नुकसान पहुंचाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में सीतापुर जिले के बिसवां थाना क्षेत्र के चंदनपुर महमूदपुर बाजार निवासी मनोज कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुमार इंटरप्राइजेज नाम से फर्जी फर्म का पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

अपराध शाखा के एसआई व विवेचक अंगद सिंह के अनुसार राज्य कर अधिकारी सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि फर्म ने बिना किसी वास्तविक माल या सेवा के फर्जी इनवर्ड सप्लाई दिखाकर करीब 98,25,190 रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का गलत लाभ लिया और उसे अन्य फर्मों को ट्रांसफर कर दिया। जांच के दौरान फर्म अपने पंजीकृत पते पर मौजूद नहीं मिली और संबंधित मोबाइल नंबर भी बंद पाया गया। इससे स्पष्ट हुआ कि फर्म कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बनाई गई थी और सुनियोजित तरीके से कर चोरी की जा रही थी।
पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद आधार कार्ड और पैन कार्ड का मिलान जीएसटी पंजीकरण में प्रयुक्त दस्तावेजों से किया, जो सही पाए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रमोद नामक व्यक्ति ने उसे लालच देकर उसके दस्तावेज हासिल किए थे और उन्हीं के जरिए फर्जी फर्म तैयार की गई। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें