गोंडा। स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाए गए 15 दिवसीय विशेष अभियान में परिवहन विभाग ने 471 वाहनों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान कई वाहनों में खामियां भी मिलीं, जिन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
एआरटीओ आरसी भारतीय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऑनबोर्ड निरीक्षण अभियान पूरा होने के बाद अब परिवहन विभाग की टीम सड़कों पर उतरकर वाहनों की जांच करेगी। बिना ऑनबोर्ड स्कूली वाहनों के पकड़े जाने पर सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इससे निजी वाहनों के अनियमित संचालन पर रोक लगेगी और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।