फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक लिस्ट होंगे जिले के डेढ़ लाख वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिन वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी होगी, उन वाहनों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। साथ ही कंप्यूटर में लॉक कर दिया जायेगा। जिसके चलते वाहनों की फिटनेस, परमिट, ट्रांसफर, पंजीकरण रिनीवल सहित अन्य कार्यों में बाधा आएगी। जिले में करीब डेढ़ लाख वाहन ऐसे हैं जिनमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। इन वाहनों को ब्लैक लिस्ट किये जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के कवच से सभी वाहनों सुरक्षित किये जाने का आदेश परिवहन आयुक्त की ओर करीब 6 माह पहले ही जारी किया जा चुका है। यह आदेश गलत और नकली नंबर प्लेट लगाने वालों पर लगाम कसने और इससे निजात दिलाने के लिए जारी किया गया था। गलत नंबर प्लेट लगे होने से ऐसे वाहन वजह से पकड़ में नहीं आते। लेकिन इस आदेश का पालन अभी पूरी तरह से नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते जिले के डेढ़ लाख वाहनों का काम फंसेगा।
जिले में लगभग 4 लाख वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से करीब एक लाख से अधिक वाहन अपनी आयु पूरी कर चुके हैं। वहीं जिले में लगभग 50 हजार वाहन ऐसे हैं कि जिनकी फिटनेस, परमिट और वाहनों के ट्रांसफर भी प्रभावित होंगे। जबकि 50 हजार से अधिक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग चुकी हैं।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि डीलर स्तर पर ही अब वाहनों के पंजीकरण की भी व्यवस्था करा दी गई है और वाहनों के पंजीकरण के बाद उनमें लगने वाली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी डीलर की ओर से दी जाती है। जिसको डीलर प्वाइंट पर ही वाहनों में लगाया जाता है जिससे वाहन मालिक अपनी मनमानी न कर पाएं।
वाहनों को ट्रेस करने में होती है आसानी
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सिक्योरिटी कोड से लैस होती हैं। जिसके जरिये वाहनों को चेकिंग के दौरान ट्रेस किया जा सकता है। ऐसे में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करना अपराध की श्रेणी में आता है। इसके लिए भी निर्देश जारी किये गये हैं कि जिन वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बदले जायेंगे उन पर कार्रवाई की जायेगी। अब बिना इसके वाहनों का फिटनेस भी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

जिले में वाहनों की संख्या
कुल वाहन 4 लाख 3 हजार
दो पहिया वाहन 3 लाख 20 हजार
निजी वाहन 17 हजार
ट्रैक्टर 30 हजार 500
कामर्शियल पैसेंजर 6200
गुड्स व्हीकल 5550
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें