फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नौतपा के आठवें दिन गर्मी ने किया बेहाल

Mon, 02 Jun 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नौतपा के आठवें दिन सोमवार को भीषण गर्मी व उमस से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कुछ देर के लिए बादल छाए थे, लेकिन 10 बजे के बाद निकली तल्ख धूप ने लोगों को बेचैन कर दिया। सबसे अधिक मुश्किल रिक्शा चालकों व ठेले वालों को हुई। एलबीएस चौराहा, अंबेडकर चौराहा, बड़गांव पुलिस चौकी के पास छांव में लगे शीतल पेय पदार्थों के ठेलों पर प्यास बुझाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। कच्चे आम का पना, बेल का शर्बत, गन्ने के जूझ की खूब बिक्री हुई। खीरा, ककड़ी, खरबूज व संतरे भी खूब बिके। गर्मी के कारण मेडिकल कॉलेज में उल्टी, दस्त व पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

ईएमओ डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि पानी की कमी के कारण लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो रही है। गंभीर मरीजों को भर्ती कर ग्लूकोज चढ़ाया जाता है, सामान्य मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया जाता है। वहीं, अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में छत के पंखे व एक कूलर लगा होने के बावजूद मरीज व तीमारदार गर्मी से परेशान हैं। कई मरीज तो घर से पंखा ले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें