फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राजस्व निरीक्षक से मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार

Mon, 02 Jun 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। कौड़िया बाजार के लैबुड़वा गांव में पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र के सीमांकन के लिए गई राजस्व टीम से अभद्रता के मामले में पुलिस ने जिला महिला अस्पताल में तैनात ईएमओ संजय कुमार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

पीड़ित राजस्व निरीक्षक देवी प्रसाद ने बताया कि सरकारी भूमि पर सीमांकन के लिए पुलिस टीम के साथ मौके पर गए थे। इस दौरान ईएमओ संजय कुमार, चंद्र कुमार और धीरेंद्र कुमार आ गए। भूमि का दीवानी न्यायालय में मुकदमा बताकर अभद्रता शुरू कर दी। कागजात फाड़ दिए। फीता छीन लिया। हालांकि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने तीन को पकड़कर राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी संजय कुमार जिला महिला अस्पताल में संविदा चिकित्सक है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें