फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व पर स्नान-दान के साथ ही खिचड़ी भोज की धूम

विज्ञापन
गोंडा के दीवानी चौराहे पर मकर संक्राति के मौके पर खिचड़ी भोज करते अधिवक्ता। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। मकर संक्रांति पर्व पर पूजन-अर्चन के साथ ही खिचड़ी भोज के आयोजन की धूम रही। लोगों ने खिचड़ी की सामग्री का दान भी किया और परिवार की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके साथ ही संक्रांति उत्सव के आयोजन करके विभिन्न समाजिक संगठनों की तरफ से खिचड़ी भोज का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

लोगों ने पतंगबाजी भी की और पर्व को पूरे जोश व उत्साह से मनाया। वहीं मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर परसपुर के पसका सूकरखेत में श्रद्धालुओं ने भीषण ठंड के बावजूद त्रिमुहानी घाट पर सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें