फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरपी चयन के लिए बेसिक शिक्षा ने मांगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा में 80 एआरपी पदों पर चयन में विभाग के पसीने छूट रहे हैं। शिक्षकों के विरोध से आवेदन पहली बार नहीं आए। अब फिर आवेदन विभाग ने मांगा है और 25 जनवरी तक की तिथि तय की है। ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षा योजनाओं को रफ्तार देने के लिए 5-5 एकडमिक रिसोर्स पर्सन के चयन की कार्रवाई दो महीने से हो रही है। शिक्षक संगठनों के साथ बैठक भी बेनतीजा होने के बाद अब विभाग ने फिर से आवेदन मांगे हैं। बीते साल में ही चयन की प्रक्रिया पूरी किए जाने की पहल धरातल पर नहीं उतर पाई, जिससे विभाग को लंबी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान से स्कूलों में शैक्षिक विकास के लिए कई पहल हो रही है। शैक्षिक गुणवत्ता के साथ ही बच्चों में शिक्षा के प्रति अभिरुचि बढ़ाने के लिए एआरपी को स्कूलों में गतिविधियों का आयोजन करना था। यही नहीं उन्हें शिक्षकों को विषय वार नवीन जानकारी देनी थी। जिससे स्कूलों में शैक्षिक माहौल बेहतर हो सके। लेकिन एआरपी का चयन करने में विभाग सफल नहीं हो सका। दिसंबर माह में प्रक्रिया पूरी करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास हुई।
एआरपी के लिए आवेदन शिक्षकों की ओर से प्रेरणा एप के विरोध के कारण नहीं आ पा रहे हैं। शासन एप को लागू करने से पीछे नहीं हट रहा है तो शिक्षक विरोध बंद नहीं कर रहे हैं। इससे कोई शिक्षक आवदेन ही नहीं कर रहे हैं। अब 25 जनवरी तक फिर एक बार आवदेन मांगा गया है, देखना है कि शिक्षक आवेदन करते हैं या फिर विभाग को इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

आंदोलन में शिक्षक एकजुट, छूट रहे पसीने
प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षक संगठनों के विरोध में एकजुटता से एआरपी में आवदेन नहीं आने दे रहा है। शिक्षक संगठन इसे अपनी सफलता से जोड़कर देख रहा है। वहीं विभाग अलग-अलग तरीकों से शिक्षकों को एआरपी बनने के लिए प्रेरित कर रहा है।
पहले होती थी आवेदन की भरमार, अब है इंतजार
ब्लाक स्तर के पदों पर चयन पहले भी होते थे। एबीआरसी के लिए आवेदनों में भरमार रहती थी। लोग चयन के लिए सिफारिश तक करते थे और हाईकोर्ट तक गुहार लगाते थे। अब उसी तर्ज पर एआरपी का चयन हो रहा है लेकिन कोई आवेदन ही नहीं कर रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है।
विज्ञापन

एआरपी चयन के लिए आवेदन की तिथि बढ़कार 25 जनवरी कर दी गई है। अब विरोध भी कम है, ऐसे में इस बार आवेदन आने की संभावना है। - मनिराम सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें