बाबागंज (गोंडा)। उतरौला मार्ग पर गुमड़ी पुल के समीप शनिवार सुबह बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी मुजेहना पहुंचाया। जहां मां ने दम तोड़ दिया। जबकि बेटे का इलाज चल रहा है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के लोहराजोत का रहने वाला शौकत अली (28) अपनी मां महमूदनिशा (70) को शनिवार सुबह बाइक से लेकर अपने ननिहाल जा रहा था। शौकत अली जब गोंडा-उतरौला मुख्य मार्ग पर गुमड़ी पुल के समीप पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मुजेहना पहुंचाया गया। जहां महमूदनिशा की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रतन कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।