नवाबगंज (गोंडा)। चौखड़िया गांव में शुक्रवार की देर रात जहरीली चाय पीते ही पति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के चौखड़िया गांव निवासी अली मोहम्मद (72) ने शुक्रवार की रात अपने घर में चाय बनाई और अपनी पत्नी अमीना (70) के साथ चाय पीने लगे। चाय जहरीली होने के कारण अली मौहम्मद की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।