फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज भी तैयार, 20 बसें रिजर्व

Fri, 05 Jun 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। परीक्षा अवधि के दौरान 20 बसों को रिजर्व रखा गया है, जबकि जरूरत के अनुसार विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा। सात से 10 जून तक लागू रहने वाली इस व्यवस्था के तहत प्रमुख रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने की संभावना को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों तक सुगम और समयबद्ध परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा के एक दिन पहले से ही विशेष व्यवस्था को लागू किया जाएगा ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
गोंडा डिपो से अयोध्या, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। जिन रूटों पर अधिक भीड़ मिलेगी, वहां तत्काल रिजर्व बसों को लगाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र प्रभारी हरिश्चंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। अभ्यर्थियों की संख्या और मांग के अनुरूप बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें