फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वाराणसी में करंट लगने से युवक की मौत

Fri, 05 Jun 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर। करनैलगंज के चकसेनिया गांव निवासी युवक की वाराणसी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार देर रात शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह गांव के समीप अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

चकसेनिया गांव निवासी सर्वेश मिश्र (26) वाराणसी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रशिक्षण के लिए गए थे। वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। बड़े भाई दिनेश मिश्र ने बताया कि बुधवार को सर्वेश अपने मित्र देवव्रत से मिलने सुसवाही स्थित महामनापुरी गए थे। वहां वह मित्र के घर की बालकनी में खड़े होकर अपनी भाभी से मोबाइल पर बात कर रहे थे।
इसी दौरान बालकनी के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल वाराणसी के सुंदरलाल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सर्वेश पढ़ाई के साथ-साथ कविता लेखन और काव्य पाठ में भी रुचि रखते थे। वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी कर रहे थे। बृहस्पतिवार देर रात शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

मां राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि पिता गंगा प्रसाद मिश्र पुत्र के शव को देखकर बार-बार बेसुध हो जा रहे थे। चार भाइयों में सर्वेश सबसे छोटे थे और अभी उनका विवाह भी नहीं हुआ था। शुक्रवार सुबह गांव के समीप स्थित बाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पिता गंगा प्रसाद मिश्र ने नम आंखों से पुत्र को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें